
भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला,, इस बयान पर किया प्रदर्शन,,
Like & subscribe & share
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में पुतला लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद पुतले में आग लगा दी।

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने धू धू कर कर जल रहे पुतले को बुझाया।
इस बयान को लेकर किया प्रदर्शन
हजरतगंज चौराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगेश यादव एनकाउंटर पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यूपी को भाजपा ने फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते उन्हें मंगेश की मां और बहन के आंसू नहीं दिखे कोई एसटीएफ से सवाल पूछेगा मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता। मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। अखिलेश के इसी बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शन करने वाले बोले अखिलेश ने किया महंत और पूरे हिन्दू समाज का अपमान

हजरतगंज चौराहे पर पुतला फूंकने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है उनको अपने इस बेतुके बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो पार्टी खुद माफिया को संरक्षण दे रही है वह दूसरों पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते अखिलेश यादव को मठाधीश और माफिया में अंतर नहीं पता है वह मठ मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं मठाधीश को माफिया से जोड़ना गलत सोच की पराकाष्ठा है।

