जालौन में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, बाल बाल बचे सवार

Oplus_131072

Jalaun news today ।जालौन नगर में गल्ला मंडी के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढी। स्पीड़ अधिक न होने की वजह से कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।
मंगलवर की दोपहर एक कार उरई की ओर से औरैया की ओर जा रही थी। जब कार चालक कार लेकर गल्ला मंडी के पास पहुंचा तभी कार अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़़ी। गनीमत रही कि कार की स्पी ड़ अधिक न होने की वजह से कार में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। हालांकि हादसे में कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में चालक ने किसी तरह कार को डिवाइडर से निकाल ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

जालौन पुलिस ने की 3 पर कार्यवाही

जालौन। अलग अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी भानुप्रताप ने बताया कि उनरके मोहल्ले के ही डालचंद्र ने उनके घर की गली में अवैध रूप से चबूतरा बना लिया है। जिससे उसे निकलने के लिए जगह नहीं बची है। जब उसने चबूतरा हटाने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगा। उधर, जालौन निवासी महेंद्र व दिनेश के बीच बंटवारे को लेकर विवाद का मामला कोतवाली पहुंच गया।