किसान हित के सभी फैसले महज आंकडों में चल रहेःभाकियू
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Kalpi / jalaun news today। जालौन जनपद के कालपी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजयपाल सिंह उर्फ राजू मलथुआ की अगुआई में वेमौसम बरसात से नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति करने तथा अन्य मांगो को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसान नेता सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि गत दिनों बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से कदौरा व महेवा ब्लाक में किसानों की लाही, मटर मसूर, चना गेहूं आदि फसलों को काफी क्षति हुई है लेकिन लेखपाल क्षति का आंकलन बेहद कम कर रहे हैं जिससे किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति नही हो पा रही है। इस दौरान किसान नेता ओमसिंह निवहना ने कहा कि किसानों के साथ प्रशासनिक जिम्मेदार ठीक नहीं कर रहे हैं क्योंकि किसान हित के सब फैसले महज आंकडों में चल रहे हैं लेकिन उनका भला नही हो पा रहा है। गांव गांव गौशालाएं खोले जाने के बाद भी आवारा गौवंशों से किसानों की फसले सुरक्षित नहीं हैं। वह अभी भी बड़ी संख्या में खेतों में घूम रही है। इसके साथ ही लेखपाल क्षेत्र में घूम रहे हैं जिससे किसानों के आवश्यक कार्य नही हो पा रहे हैं वही विधुत विभाग द्वारा विजली बिल माफ किये जाने के बाद भी बिभागीय लोग किसानों के नलकूपों की आपूर्ति रोक रहे हैं जिससे फसलो को पानी नहीं मिल पा रहा है। वही उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल ने ज्ञापन लेकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वीर सिंह पूर्व ग्राम प्रधान हथनौरा जेन्टर सिह, सम्मी भाई, सुरेन्द्र सिंह नूर खां, विश्वनाथ खैरई, महेश यादव लमसर, पप्पू भिटारी, वीरेन्द्र सिंह। मान सिंह गुरुमुख सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे हैं।

