जालौन में मिशन शक्ति के तहत चलाया गया महिलाओं को जागरूक करने का अभियान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय जगनेवा में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने बताया कि कोई भी अंजान काल से सावधान रहें। अंजान व्यक्तियों के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नबर शेयर न करें। कोई अनजान व्यक्ति यदि कोई लिंक भेजता है तो उसे न खोलें। ऐसा करने आपका मोबाइल हैंक हो सकता है। किसी को भी अपनी पर्सनल तस्वीरें न भेजें। जागरूक रहकर आप साइबर फा्रॅड से बच सकती हैं। महिला सिपाही प्रकांक्षा ने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। अंत में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर मीनाक्षी, अदिती, सोनम, करिश्मा, पूनम, शालिनी आदि मौजूद रहे।