रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौनं में तेज रफ्तार कार औरैया मार्ग पर पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गई। हादसे में कार सवाार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे औरैया उरई फोरलेन पर एक बलेनो कार औरैया की ओर से जालौन की ओर आ रही थी। कार में चार युवक सवार थे। उनकी कार रात करीब साढ़े 10 बजे कन्हैयालाल स्कूल के पास पहुंची। तभी अचानक कार चालक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टक्कर होने के बाद कार सड़क किनारे खंदक में पलट गई। कार सवार शोएब (22) पुत्र मो0 शाजिद निवासी कुडेसरा थाना चरथाबल जिला मुज्जफरनगर, इस्माइल शेख (18) पुत्र स्व. हबीब निवासी लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, आरिफ (24) पुत्र अरसद अली निवासी ग्राम सिकरी थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर व इरसाद (23) पुत्र जलालुदीन निवासी ग्राम पीरू थाना अचपुरा जिला औरंगाबाद बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शेएब व इस्माइल शेख को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरिफ व इरशाद को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई और दो घायल हैं। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है।





