कोतवाली पहुंचा पति पत्नी के विवाद का मामला, पुलिस ने कराया समझौता,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में पति-पत्नी के विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। जहां मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी राजकीन ने पुलिस को बताया कि उसके पति अलताफ उसके साथ गाली, गलौज व मारपीट करते हैं। गुरूवार को भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यति सक्रिय हुए। पति अलताफ को बुलाया। साथ ही दोंनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी व महिला कांस्टेबल काश्मीरा सागर ने पहले दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता की और बाद में संयुक्त रूप से बात की गई। इस दौरान पति अलताफ ने पत्नी राजकीन को आश्वस्त कि वह भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं करेगा। पति-पत्नी के रूप में आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पारिवारिक जीवन व्यतीत करेगा। जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट दिखे।

पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से कराया पारिवारिक विवाद का समाधान

मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को कोतवाली जालौन में एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी हाट निवासी राजकदीन पत्नी अल्ताफ ने दोपहर करीब चार बजे कोतवाली पहुंचकर अपने पति पर गाली-गलौज एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने तत्काल संज्ञान लिया और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी कश्मीरा सागर से पूरे प्रकरण की जांच कराई। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से वार्ता की गई।

काउंसलिंग के दौरान पति अल्ताफ ने अपनी पत्नी के साथ सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन व्यतीत करने, उसकी आवश्यकताओं का ध्यान रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद या प्रताड़ना न करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों की सहमति से परिजनों एवं गवाहों की मौजूदगी में लिखित समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी संतुष्ट होकर अपने घर लौट गए।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

मिशन शक्ति टीम में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, कोतवाली जालौन।
  • महिला आरक्षी कश्मीरा सागर, महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली जालौन। ।

लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने दोनों पर की कार्यवाही

जालौन। लेन देन को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में राजा भैया और सूर्य प्रताप के बीच लेन देन को लेकर विवाद था। लेन देन को लेकर बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता हुआ गाली, गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।