जालौन में घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा का चार्जर तोड़ने का आरोप, मामला दर्ज

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में घर बाहर खड़ा ई रिक्शा चार्ज होने के दौरान देा लोगों ने ई रिक्शा का चार्जर तोड़ दिया। मना करने पर दिव्यांग व उसकी मां के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के आसरा कॉलोनी निवासी दिव्यांग सूरज कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग हैं। परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह ई रिक्शा चलता है। जिससे घर का खर्च चलता है। गुरूवार की रात उसके घर के बाहर उसका ई रिक्शा खड़ा था जिसे वह चार्ज कर रहा था। इसी दौरान वहां सलीम और भपोले आए और उन्होंने गाली, गलौज करते हुए ई रिक्शा का चार्जर तोड़कर फेंक दिया। जिससे उसका आर्थिक नुकसान हुआ है। जब उसने चार्जर तोड़ने से मना किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मां ने उसे पिटता हुआ देखा तो वह उसे बचाने के लिए आई। लेकिन उन्होंने वृद्ध मां को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। उनके चिल्लाने पर जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित दिव्यांग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।