CBSE रिजल्ट इस कॉलेज में भी छात्रा ने पाया पहला स्थान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मन्दिर के सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में विद्यालय की छात्रा एलिना श्रीवास्तव ने 90 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।
सीबीएसई के इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में एसएस कन्हैया लाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मन्दिर सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उप प्रधानाचार्य आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि 12वीं कक्षा से एलिना श्रीवास्तव ने 90 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। अभिनय प्रताप सिंह 89.2 एवं नव्या अग्रवाल एवं अनामिका सिंह संयुक्त रूप से 88 फीसदी अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अनामिका सिंह ने 88, दीपक कुशवाहा 86.6, रौमित 85.8, अतुल कुमार पांडे 85.2, काकुल राठौर 83.6, तुलसी यादव 82.8, अनुराग प्रताप सिंह 82.2, आदर्श प्रताप सिंह 80.8, परी भदौरिया व नवनीत सिंह, 80.2, अनुराग सिंह सेंगर 80, अनंत तिवारी 79.2, निहारिका द्विवेदी 78.6, साहिल सिंह 78.4, ईशान सिंह व नरेंद्र सिंह तोमर 77.8, प्राची श्रीवास्तव 77.2, अभिषेक सिंह व विशेष उपाध्याय 77.6, वैष्णवी 76.6, अनन्य आकाश 76, सपना सिकरवार 74.6, पार्थ बंसल व प्रशांत सिंह राजावत 74, नित्या सिंह 72.4, अक्षत भदौरिया 71.8, जैनब 70.8, सुमैरा मंसूरी 70.2, अराध्य त्रिपाठी 70 फीसदी अंक पाकर परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल, उपप्रबंधक विपुल अग्रवाल व निर्देशिका खुशबू अग्रवाल बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रश्मि सेठ, अनंत श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह सेंगर, ईशा सेंगर, अभिलाषा गुप्ता, कमल प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, सोमेष तिवारी, रंजना गुप्ता, अजय बाजपेई आदि रहे।