जालौन जनपद के इस ब्लॉक में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र,,

Certificates distributed to the beneficiaries in the Vikas Bharat Sankalp Yatra that reached this block of Jalaun district.

पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठायेंःगौरीशंकर वर्मा

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । संयुक्त सचिव भारत सरकार पुनीत यादव, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास खण्ड डकोर के ग्राम भुआ में भव्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त सचिव भारत सरकार ने जनप्रतिनिधियों व आमजन मानस को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एलइडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थी सीधे लाभांवित हो रहे हैं। सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका परिणाम निरंतर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प हेतु ली गई शपथ को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम विकासशील देशों से आगे बढ़कर विकसित देश की ओर बढ़ रहे हैं तथा जल, थल और नभ के साथ ही विश्व में नई पहचान स्थापित कर रहे हैं।


इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर देकर माताओं एवं बहिनों को धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। इसी प्रकार आवास योजना के तहत गरीबों को आवास प्रदान करने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय के रूप में इज्जत घर बनवाए गए हैं। किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि एवं सुरक्षा कवच के रूप में आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक की निशुल्क इलाज करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग ले एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं जो व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वह अन्य व्यक्तियों को भी योजनाओं से लाभान्वित करायें।

इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत के लिए जो संकल्प लिया गया है, उसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को शासकीय योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर नल से जल, जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रमाण योजना एवं नैनो उवर्रक की विस्तृत स्टॉल लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

ये अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी आदि सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment