उरई में पहुंचे सीएम योगी,कोतवाली में बैठाए गए सपा नेता,, कानून व्यवस्था बनाये रखने की बताई गई बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं को एहतियातन कोतवाली में बैठाए रखा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संपन्न होने और उनके जनपद से रवाना होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
शनिवार को मुख्यमंत्री का जनपद मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनसभा से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तावित था। वीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने संभावित विरोध प्रदर्शन या किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों से बुलाकर कोतवाली में बैठा लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में ही रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। मुख्यमंत्री के जनपद से रवाना होने के बाद सभी लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इस दौरान कोतवाली में जाकिर सिद्दीकी, आसिब मंसूरी सेसा, सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, बाबू, अनिल प्रजापति, भूरे कुरैशी, सुहैल सिद्दीकी, इशाक मंसूरी, चुन्ना, मकबूल सिद्दीकी आदि रहे।