जालौन तहसील में बने शिव मंदिर में नियमित साफ सफाई व व्यवस्था सुधारने की मांग,एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन तहसील के अंदर बने शिव मंदिर की नियमित साफ सफाई न होने और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए नगर के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र निवासी अनुपम अग्रवाल, राशि औदीच्य आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पुराने तहसील भवन में जालौन की महारानी ताई बाई के समय का प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। कई भक्त इस मंदिर में प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए आते हैं। साथ ही सावन माह में अधिक लोग इस प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस मंदिर में जानवर घुस जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं। मंदिर की नियमित साफ सफाई भी नहीं होती है। जिसके चलते भक्तों को परेशान होना पड़ता है। कुछ दिनों बाद सावन का महीना आने वाला है। ऐसे में इस मंदिर में लोगों का आना जाना भी बढ़ेगा। उन्होंने इस मंदिर की नियमित साफ सफाई कराने और जानवरों को घुसने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग एसडीएम से की है।