जालौन क्षेत्र में सरकारी गूल को खेतों में मिलाने का आरोप,, डीएम को भेजा शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में सरकारी गूल को तोड़कर कुछ किसानों ने अपने खेतों में मिला लिया है। जिसके चलते अन्य किसान सिंचाई के लिए परेशान होते हैं। पीड़ित किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर गूल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
काशीनाथ निवासी मयंक, चुर्खीबाल निवासी जसराम, भगवानदास आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनकी कृषि योग्य भूमि मौजा भिटारा में स्थित है। उनके खेत से पूर्व दिशा में गूल बनी हुई है। उनके खेतों में सिंचाई के लिए एकमात्र साधन यही गूल है। लेकिन इस गूल को कुछ किसानों ने जबरन तोड़कर अपने खेतों में मिला लिया है। गूल टूट जाने के कारण अब खेत तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। ऐसे में खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है। कई बार उपरोक्त किसानों को गूल खोलने के लिए कहा है। लेकिन वह हर बार झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से गूल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े।