रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के इस गांव में सफाई के नाम पर खानापूर्ति, किए जाने और नाले की सफाई के बाद उसका मलबा न हटाने के कारण बारिश में मलबा फिर नाले में जाने की आशंका है। ग्रामीण ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिला पंचायत राज अधिकारी पत्र भेजकर लिखा कि दिनेश चौहान के घर के पास जेसीबी मशीन से नाला सफाई का कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन कर्मचारियों ने महज कुछ दूरी तक सफाई कर काम बीच में ही बंद कर दिया। नाले से निकाला गया सिल्ट और मलबा किनारे पर ही खुला छोड़ दिया गया है। किनारे पर ही मलबा पड़ा होने से बरसात में यह मलबा वापस नाले में गिर जाएगा, जिससे नाला फिर से चोक हो सकता है। ऐसे में श्रम और सरकारी धन की बर्बादी होगी। वहीं गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न होने और कीचड़ जमा होने से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। उन्होंने मानसून से पहले नाले की पूर्ण सफाई कराने और सफाई के बाद किनारे पर छोड़े गए मलबे को तत्काल हटवाने की मांग की है।






