रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के बजरंग इंटरकॉलेज उरगांव में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बलिया सांसद ने विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता दीपू त्रिपाठी के एवं जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के संयोजन में उरगांव स्थित बजरंग इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया से सांसद सनातन पांडे शामिल हुए। उन्होंने वर्ष 2027 का चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लड़ा जाएगा। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों के बीच सक्रिय रहने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सपा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने अयोध्या से जुड़े एक हालिया घटनाक्रम का भी उल्लेख करते हुए भाजपा पर राजनीतिक आरोप लगाए। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौके पर समाजवादी पार्टी कानपुर कार्यालय से मणींद्र मिश्रा, आशीष चौबे, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, परमात्मा निरंजन, अरविंद चौबे, चंद्र प्रकाश यादव सहित आदि रहे।







