रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन विकास खंड के ग्राम मकरंदपुरा में 50 लाख की लागत से तालाब का सुंदरीकरण होना है। तालाब के सुंदरीकरण के पूर्व ठेकेदार द्वारा तालाब की खुदाई कराई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुदाई में मनमानी के चलते सरकारी हैंडपंप टूट गया है और हरदौल बाबा का देव स्थान बिना किसी धार्मिक अनुष्ठान के हटा दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
ग्राम पंचायत मकरंदपुरा में जूनियर हाई स्कूल के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण होना है। करीब छह बीघा जमीन में स्थित तालाब का लगभग 50 लाख की लागत से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सुंदरीकरण का काम देख रहे ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीण चंद्रप्रकाश, राम राजा, बुद्ध सिंह, कमल सिंह, दीपक कुशवाहा, भूरे कुशवाहा आदि ने बताया कि ठेकेदार द्वारा आसपास की जनता के पेयजल के लिए लगा सरकारी हैंडपंप तोड़ दिया गया है। सरकारी हैंडपंप टूटने के कारण आसपास के घरों में पानी की किल्लत हो गई है। एक ओर एक सप्ताह से बिजली गायब होने के कारण सबमर्सिबल बंद थी। ऐसे में इकलौते हैंडपंप का सहारा था, वह भी ठेकेदार ने छीन लिया। पानी उपलब्ध कराने वाले नल को तोड़ देने व तालाब के पास बने हरदौल बाबा देव स्थान को बिना धार्मिक अनुष्ठान को हटा दिया गया। प्रधान रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि तालाब की खुदाई भी ठीक से नहीं कराई गई है। नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। सुन्दरीकरण के नाम पर सरकारी हैंडपंप खराब तोड़ दिया है और देव स्थान को उखाड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी पनप रही। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की है।
कल यहाँ होगा सालाना उर्स
जालौन। कोंच रोड पर ग्राम लहचूरा के पास सैयद बाबा मजार पर शुक्रवार को सालाना उर्स का प्रोग्राम हो रहा है। कमेटी अध्यक्ष शिवराम सिंह तोमर ने बताया कि लहचूरा स्थित सैयद बाबा की मजार पर सालाना उर्स का प्रोग्राम गंा जमुनी तहजीब से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शाम चार बजे मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद रात में कब्बाली का प्रोग्राम आयोजित होगा।






