जालौन में तड़पता रहा गौवंश, गुजरते रहे लोग,बाद में तोड़ा दम,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के एक प्रमुख मंदिर के बाहर शनिवार को बीमार गोवंश घंटों तक तड़पता रहा। वह उठने का प्रयास करता रहा, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उठ नहीं सका। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु उसके पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने पशु चिकित्सक या नगर पालिका को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई।

काफी देर बाद गोवंश ने मंदिर परिसर के बाहर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे गौसेवकों ने सम्मानपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया। घटना ने आस्था और जीवों के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए ।