लखनऊ के रमाडा होटल में सजेगा शादी का मंडप, तैयारियों में जुटे दोनों परिवार

Criketer Rinku – Priya saroj । एक बड़ी खबर क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के विवाह की तारीख तय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इससे पहले दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। सगाई समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ करीबी रिश्तेदार और अन्य खास लोग शामिल हुए थे। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के बाद विवाह समारोह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।
बताया गया है कि रमाडा होटल में होने वाले विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल होंगे। शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। दोनों की सगाई के बाद से ही उनके प्रशंसकों और समर्थकों में विवाह को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। शादी की तारीख सामने आने के बाद परिवार और करीबियों में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




