(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग छह माह पूर्व हुई शादी के बाद मंगलवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतका बीमार थी जिसका इलाज चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी अर्जित सिंह की शादी लगभग छह माह पूर्व मई माह में चमरउवा निवासी रितिका (25) के साथ हुई थी। मंगलवार की रात अचानक रितिका की मौत हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो बिस्तर में वह मृत अवस्था में मिली। जिसकी जानकारी परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछतांछ में पति ने बताया कि रितिका कई महीनों से बीमार चल रही थी। जिसका गध्य प्रदेश के ग्वालियर में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात हालत अधिक खराब होने से उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






