रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी सफल कराने के लिए दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सोमवार के दिन निर्धारित बाजारबंदी को पूर्णरूप से लागू कराने की मांग एसडीएम से की है।
राजेश लाक्षाकार, इरफान, अखिलेश लाक्षाकार, इदरीश, देवेंद्र कुमार, गौतमचंद्र अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, सोहनलाल, नीरज गुप्ता, आशुतोष आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित है। पूर्व में अधिकारियों के आकस्मिक भ्रमण के चलते नगर में स्थित सभी दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन बंद ही रहने लगी थीं। कभी कभार अधिकारियों का भ्रमण होता है तो दुकानें बंद हो जाती हैं। लेकिन नियमित भ्रमण न होने से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलने लगते हैं इससे उन दुकानदारों को नुकसान होता है तो नियम का पालन करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखते हैं। शुरूआत एक दो दुकानों के खुलने से होती है। धीरे धीरे आधा बाजार खुलने लगता है। इनमें शराब ठेका गली, पुरानी नझाई गली के आसपास के अलावा सब्जी मंडी और तहसील रोड पर व कांजी हाउस चौराहे के आसपास, चुर्खी रोड, डां साहनी वाली गली आदि स्थानों के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोले रहते हैं। उन्होंने नगर में बाजारबंदी सुनिश्चत कराने की मांग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





