महिया खास में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी ये अद्भुत कथा,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के महिया खास में रामजानकी मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन रूकमणी मंगल, जरासंध वध,, भोमासुर वध और सुदामा चरित्र कथा का वर्णन कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित ने किया।
ग्राम महिया में स्थित रामाजनकी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महाराज ने रूकमणी मंगल समस्त कृष्ण विवाह कथा, जरासंध वध, भोमासुर वध राजसूय यज्ञ का वर्णन सुनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह की कथा को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के 16 हज़ार 108 विवाह का वर्णन मिलता है। जिसमें 16100 कन्याओं को भौमासुर राक्षस की चंगुल से मुक्त करने पर उन्होंने अपनाया। इसके बाद 8 पटरानियों के विवाह का वर्णन किया गया। जिसमें प्रत्येक विवाह का अलग अलग करके कथा श्रवण कराई। अंत में सुदामा चरित का वर्णन कर उन्होंने कथा को विश्राम दिया।

इस मौके पर परीक्षत आशा मन्ना सिंह सेंगर, मालखान सिंह, राजेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, राकेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र, हरेंद्र, कालका प्रसाद, विशंभर दयाल, दीनदयाल, बनवारी लाल, दीपेंद्र, बीटू, दीपू, सुंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद, राहुल, करुणा सिंह, मंजू, अनीता, छवि, नीलम, सोनम, रानी, अर्चना, मालती, माया देवी, सुशांत सिंह आदि रहे।