जालौन के इस मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक,, प्रतिदिन भाग ले रहे भक्त

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भगवान शिव की उपासना के पवित्र सावन माह में जगह जगह धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। भक्तों के घरों में श्रीराम चरित मानस के पाठ समेत रूद्राभिषेक के आयोजन चल रहे हैं। उरई मार्ग पर स्थित वीरबालाजी हनुमान मंदिर में स्थापित नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त रूद्राभिषेक में भाग ले रहे हैं।
पवित्र सावन के माह में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान शिव की उपासना चल रही है। शिव के भक्त अपने ईष्टदेव को प्रसन्न करने के लिये अपने अपने ढंग से आराधना कर रहे हैं। उरई मार्ग पर स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान व नागेश्वर शिव मंदिर में सावन के प्रारंभ से रूद्राभिषेक का आयोजन चल रहा है। शाम के समय हो रहे रूद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे। रुद्राभिषेक करा रहे पंडित अमित तिवारी ने बताया कि रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रूद्र अर्थात शिव का अभिषेक। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। दूध, दही आदि से भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में आ रहे कष्ट दूर होने लगते हैं। पंचामृत से भी महादेव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। कार्यक्रम में पुजारी कमलेश महाराज, विनोद, पीयूष महंत आदि सहयोग कर रहे हैं।