(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अयोध्या से आए पूजित अक्षत व पत्रकों का वितरण लगातार जारी है। गुरूवार को ग्राम बंगरा, गोपाल बस्ती व बालाजी बस्ती में घर घर पूजित अक्षत का वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों व मंदिरों को दीपावली की तरह सजाने की अपील की गई।
ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बंगरा में कथा वाचक हर्षिता किशोरीजी की अगुवाई में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया गया। जिसमें सुमन राजावत, भूदेव तिवारी, विजय श्रीधर, विपिन दुबे, अशोक शुक्ला, राजकुमार दौहलिया, लल्लू चिरवारिया, सुधीर दौहलिया, पप्पू दुबे आदि ने गांव में घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया। जिसमें हर्षिता किशोरीजी ने अपील की अयोध्या में प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घरों और पड़ोस के मंदिरों को दीपावली की तरह सजाएं। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, रामनाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन करें। सभी लोग भक्ति भाव से इस कार्यक्रम में शामिल हों। वहीं, नगर के गोपाल बस्ती में कपिल सोनी, नीरज तोमर, विनय निगम, अशोष आदि ने पूजित अक्षत का घर घर जाकर वितरण किया। बालाजी बस्ती के मोहल्ला नारोभास्कर व सहावनाका में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, प्रेमलता उपाध्याय, मधु पांडेय, मुक्ता अग्रवाल, नैना साहनी, सरिता कुशवाहा, महादेवी कुशवाहा, माला गुप्ता, रंजना शुक्ला, संगीता झा, इंदू गोयल, रजनी, नीलम आदि ने घरों पर महिलाओं को पूजित अक्षत व पत्रक का वितरण कर प्राठ प्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।





