आज भी दस हजार साल पहले जैसे रह रहे हैं इस जनजाति के लोग,कंद मूल फल,शिकार करके होता जीवनयापन

Oplus_131072

21 वी सदी में दुनियां के लोग चांद पर पहुँच गए हैं वही आज भी धरती पर एक स्थान है जहाँ के लोग दुनियादारी से दूर प्रागैतिहासिक काल में रह रहे हैं। यह स्थान है इक्वाडोर में जहां पर आज भी एक जनजाति के लोग शिकार करके अपना जीवनयापन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे जनजातियों के रहने वाले स्थानों पर आज भी कोई सामान्य व्यक्ति पहुंच नहीं सकता है। वहां की सरकार ने भी ऐसे लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जनजाति के लोग अमेजॉन जैसे घने जंगलों में या समुद्र के बीच एकांत टापू में रहकर गुजर बसर करते हैं इन आदिवासियों का रहन-सहन भी 10 हजार साल पुराना है यह लोग जंगल से मिलने वाली कंदमूल फल बेरी जैसे खाने की चीजों को जमा करते हैं और जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनमें से कुछ घने जंगलों के बीच गांव बसा कर थोड़ी बहुत खेती और पशुपालन भी करते हैं। आईए जानते हैं कौन सी है वह जनजाति—

तागेरी

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार इक्वाडोर में आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त यही दो समुदाय है तागी री और तारों मेंनाना जो अलग-अलग रहते हैं। यह लोग अमेजन बेसिन के यासुनी राष्ट्रीय उद्यान में रहते हैं इस समुदाय का नाम इसके संस्थापक सदस्य तागे के नाम पर पड़ा है।। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन जनजातियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने इस क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर रखा है ताकि यहां पर आधुनिक मानव न पहुंचे और इन जनजातियों के लोगों को किसी प्रकार का कोई डिस्टरबेंस ना हो।