न्योछावर लेने के प्रयास में तालाब में गिरा व्यक्ति,, गोताखोर जुटे तलाश में यह है मामला

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मोराई छठ पर तालाब महिलाएं द्वारा तालाब में मोराई छठ सिराने के दौरान गांव का एक व्यक्ति न्योछावर लेने के लिए तालाब पर गया था। न्योछावर लेने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। गांव के गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बरामद हो सका। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में मोराई छठ के पर्व पर महिलाएं गांव के तालाब पर मोराई छठ सिराने के लिए गई थी। मोराई छठ सिराने के दौरान महिलाएं न्योछावर देती हैं। इस दौरान गांव का ही नरेश याज्ञिक (45) महिलाओं से न्योछावर लेने के लिए वहां तालाब पर ही मौजूद था। भीड़ भाड़ में न्योछावर लेने के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के व्यक्ति के तालाब में डूबने की जानकारी होते ही गांव के लोग वहां पहुंच गए और नरेश की तलाश शुरू कर दी। गांव के कुछ गोताखोर भी तालाब में कूदकर उसकी तलाश करने लगे। लगभग एक घंटे बाद नरेश का शव तालाब से बरामद हो गया। उधर, सूचना मिलने के बाद छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस विधिक कार्रवाई पूरी कर रही थी।

Leave a Comment