डीएम जालौन ने किसान कायर्शाला में 130 किसानों को बांटी मटर बीज किट,, जारी किए ये निर्देश

(ब्यूरो रिपोर्ट)
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में जिले के कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के कृषक सदस्यों की कायर्शाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, जालौन में किया गया। आज हुई इस कायर्शाला में एफपीओ के कृषक सदस्यों को मटर खेती की नवीन तकनीकी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी। इस अवसर पर एफपीओ के सदस्यों को मटर का उत्पादन एवं विपणन पर विशेष बल दिया गया।


जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निदेर्शित किया है कि मटर का व्यापार करने वाली फर्म एवं कम्पनियों से वार्ता कर एफपीओ के साथ एग्रीमेन्ट कराने की कायर्वाही करायें। जिला विकास प्रबन्धक (नाबाडर्) को निदेर्शित किया गया कि डकोर मटर प्रोडयूसर कम्पनी लि. एवं ‘‘जालौन ग्रीन पी फार्म प्रोड्यूसर कम्पनी लि.’’ के सदस्यों को लगातार प्रोत्साहन एवं समन्वय बनाते हुये एफपीओ के सदस्यों की आय में वृद्धि कैसे हो, इस पर विशेष प्रयास किया जाये।

जनपद में हरी मटर की खेती मुख्य रूप से किये जाने पर मटर क्रय केन्द्रों के संचालन हेतु जिला उद्यान अधिकारी जालौन एवं जिला कृषि अधिकारी को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नामित किया गया। कायर्शाला में प्रतिभाग करने वाले कृषक सदस्यों को कृषि विभाग की ओर से बीज मिनीकिट एवं उद्यान विभाग की ओर से वेजिटेबल क्रेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी जालौन गौरव यादव, जिला उद्यान अधिकारी जालौन, अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक उरई जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) जालौन, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, जालौन, अन्य सहयोगी वैज्ञानिक तथा लगभग 130 कृषक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment