Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दृष्टिबाधितों के चेहरों पर डॉ राजेश्वर सिंह लाए मुस्कान, ठंड में राहत पहुँचाने को किया कंबल वितरित,,

Dr. Rajeshwar Singh brought smile on the faces of visually impaired people, distributed blankets to provide relief in cold.

बढ़ती ठंड के साथ ‘कंबल वितरण महाभियान’ ने पकड़ा जोर, हर जरूरतमंद तक पहुँच रहे है कंबल

Lucknow news today । ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई है। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा जनहित एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत प्रारंभ हुआ ‘कंबल वितरण महाभियान’ अब जनकल्याणकारी अभियान बन चुका है। बढ़ती ठंड के साथ ही हर जरूरतमंद तक कंबल की राहत पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है।

निरंतर जारी इस महाभियान में डॉ. राजेश्वर सिंह के संकल्पों के अनुरूप हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंच रहा है। ‘कंबल वितरण महाभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को मोहान रोड स्थित दिव्यांगजन कल्याण द्वारा संचालित दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के 125 दृष्टि बाधित बच्चों को कंबल दिए गए। इस महाभियान की चर्चा हर ओर हो रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने में निरंतर कंबल वितरण महाभियान चलाया है जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पिछले 11 दिनों से क्षेत्र में ‘कंबल वितरण महाभियान’ बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से टीम राजेश्वर, बूथ अध्यक्षों और यूथ क्लब के माध्यम से प्रत्येक असहाय व निराश्रितों तक कंबल पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Comment