संभल कर चलायें वाहन,जालौन उरई के फोरलेन पर यहाँ हुआ गड्ढा, लोगों ने की ठीक कराने की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उरई जालौन फोर लेन पर अप लेन पर भिटारा के पास सीसी सड़क में गड्ढा होने से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। इस गड्ढे को सही कराने की मांग वाहन चालकों ने डीएम से की है।
उरई जालौन फोर लेन सीसी सड़क की बनी हुई है। सड़क पर कई स्थानों पर पेचवर्क की आवश्यकता है। सबसे अधिक जरूरत ग्राम भिटारा के पास अप लेन पर है। यहां सीसी सड़क पर दो स्थानों पर सीसी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में जहां चार पहिया वाहनों में बैठी सवारियों को झटका लगता है, तो दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का खतरा बना रहता है। गड्ढा सामने आने पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को यह गडढे अचानक से दिखते हैं। जिससे वाहन को नियंत्रित करने का समय भी नहीं मिल पाता है। कई बार वाहन चालक गड्ढे को बचाने के चक्कर में अपना संतुलन भी खो बैठते हैं। ऐसे में इन गड्ढों की मरम्मत कराने की आश्वयकता है। वाहन चालक महेश, आशीष, विनोद, जसवंत, राहुल आदि बताते हैं कि उरई से जालौन आने वाली लेन पर सड़क पर दो स्थानों पर बने गड्ढें लोगों की लिए मुसीबत बने हुए हैं। फोर लेन सड़क पर अक्सर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। इन गड्ढों के अचानक से सामने आने पर वाहन चालक वाहन से नियंत्रित खो देते हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि फोर लेन सड़क पर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। ताकि वाहन चालकों के लिए यह गड्ढे खतरा न रहें।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105