जालौन में वाहन चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन,,, यह है बड़ी बजह

Drivers protested in Jalaun, this is the big reason

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में सोमवार को हिट एंड रन केस में वाहन चालकों के खिलाफ बनाए जाने वाले सख्त कानून के खिलाफ ऑटो चालकों ने अपने वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक ऑटो का संचालन बद रहा।


हिट एंड रन केस में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए कानून के खिलाफ वाहन चालकों में रोष है। सोमवार की दोपहर ऑटो ऑटो चालकों की मानव सेवा समिति के तत्वावधान में ऑटो चालक कोंच चौराहे पर एक मैदान में एकत्रित हुए। जिसमें अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय ने कहा कि कोई भी वाहन चालक नहीं सोचना है कि उसके वाहन से एक्सीडेंट हो। अकस्मात ही कोई दुर्घटना घटित होती है। भीड़़ अधिक बढ़ने पर वाहन चालकों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से निकलना भी पड़ता है। ऐसे में सरकार जो कानून ला रही है उसमें दिहाड़ी मजदूर की तरह काम करने वाले वाहन चालक कैसे लाखों का जुर्माना भर सकते हैं। इसके अलावा 10 साल की सजा में उसका जीवन ही बर्बाद हो जाएगा। यदि इतने ही रुपये उसके पास हों तो वह कोई अन्य काम काम कर सकता है। सरकार वाहन चालकों के हितों का जरा भी ध्यान नहीं रख रही है। सरकार को ऐसा कानून वापस लेना चाहिए। ऑटो चालकों का यह विरोध प्रदर्शन करीब आधा घंटे तक चला। इसके बाद ऑटो चालक काम धंधे पर लौट गए। इस मौके पर अशोक कुशवाहा, खलील अहमद, अमित साहू, लल्लू राईन, प्रमोद, श्यामवीर, जब्बार, सुरेश, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment