भीषण गर्मी में पाइपलाइन हुई लीकेज,ट्यूबबेल खराब,लोगों ने भेजा शिकायती पत्र, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भीषण गर्मी के बीच नगर में जगह-जगह पानी की पाइपलाइन लीकेज होने और ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के कई क्षेत्रों में पानी की लाइन के जॉइंट लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर आसपास के मोहल्लों में पानी का प्रेशर भी सहीं नहीं पहुंच पा रहा है। बताया कि मोहल्ला रापटगंज में असलम के घर के सामने पानी की लाइन का जॉइंट काफी समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। वहीं पुराना बिजली घर स्थित सब्जी मंडी के पास गन्ने के जूस की दुकान के सामने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। यहां भी प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि सभी स्थानों की जांच कराकर लीकेज पाइपलाइन, क्षतिग्रस्त लाइन सही कराई जाए।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105