थाना समाधान दिवस में डीएम राजेश पांडे और एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद, जारी किए समाधान के निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली परिसर में डीएम राजेश पांडेय की अध्यक्षता और एसपी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 13 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।
कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम राजेश पांडेय ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। थाना समाधान दिवस में मकरंदपुरा निवासी रामधुन ने पडोसियों द्वारा कुएं में कूड़ा डालने, रावतान निवासी नरेंद्र कुामर ने अवैध अतिक्रमण, जगनेवा निवासी शिवकुमार ने अवैध कब्जा और तोपखाना निवासी परवीन ने पड़ोसी पर रास्ता न देने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान कुल 13 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के कर्मचारियों को देते हुए उनके दोनों पक्षों की उपस्थिति में शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि कोई पक्ष किसी प्रकार का आरोप न लगा सके। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, पूजा, हरेंद्र आदि रहे।