जालौन के दो दर्जन गांवों में अभी तक शुरू नहीं हो सकी बिजली सप्लाई,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गुरूवार रात से ग्रामीण क्षेत्र में दो दर्जन से अघिक गांवों की बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि बिजली निगम की टीम कार्य करने में लगी है। फिर भी अभी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।
गुरूवार की रात तेज आंधी और बारिश में ग्रामीण क्षेत्र में लगभग एक सैंकड़ा बिजली की खंभे टूट गए थे। गुरूवार की रात और शुक्रवार की शाम तक नगर में भी बिजली पूरी तरह ठप रही। शाम लगभग पांच बजे के बाद एक एक फीडर से आपूर्ति शुरू की गई। देर रात तक बिजली की आवाजाही बनी रही। लेकिन बिजली आने से लोगों को राहत मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली अभी भी बहाल नहीं हो सकी है। पमां, सिकरीराजा, कुठौंदा बुजुर्ग आदि गांवों में नमामि गंगे की पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। गर्मी में बिजली और पानी न आने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली और पानी के लिए परेशान होते नजर आए। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल कराने की मांग बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।