रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन नगर में शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग ने तहसील जालौन क्षेत्र में शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार झांसी एवं जिला आबकारी अधिकारी, जालौन के निर्देशन में चलाया गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 नारायण गुप्ता ने आबकारी स्टाफ, तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता तथा कोतवाली जालौन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न शराब की दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन, पीओएस (PoS) मशीन से बिक्री का मिलान, शराब की एक्सपायरी तिथि, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान किसी भी दुकान पर कोई गंभीर अनियमितता नहीं मिली। अधिकारियों ने सभी अनुज्ञापियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा बिक्री एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए ।






