रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today । मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित किसान को रोटावेटर भेंट किया गया। रोटावेटर पाकर किसान के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
बुधवार को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना और उन्हें मंडी व्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज मंडी में बेचने के बाद व्यापारियों से सिक्स आर (रसीद) अवश्य प्राप्त करें। इसी के आधार पर किसानों का पंजीकरण होता है और उन्हें कृषक उपहार योजना जैसी लाभकारी योजनाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ें ताकि उन्हें भी भविष्य में उपहार एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। लकी ड्रॉ में चयनित अकोढ़ी दुबे निवासी किसान संजीव द्विवेदी को मंडी निरीक्षक राघवेंद्र गुर्जर ने रोटावेटर भेंट किया गया। उपहार में रोटावेटर पाकर किसान का चेहरा खिल उठा।





