गल्ला मंडी में सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर मूंग बिकने का आरोप,, नुकसान उठा रहे अन्नदाता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के किसान नगर स्थित नवीन गल्ला मंडी में मूंग की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बाजार में मूंग का भाव समर्थन मूल्य से काफी कम चल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किसानों की मांग का संज्ञान लेते हुए जल्द खरीद शुरू कराने के प्रयास की बात कही है।
इन दिनों क्षेत्र में मूंग की फसल की कटाई के साथ ही मूंग मंडी में भी पहुंच रही है। किसान नवीन गल्ला मंडी में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन बाजार में मूंग 6000 से 6300 रुपये प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। जबकि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य इससे काफी अधिक है। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान नवीन गल्ला मंडी में मूंग खरीद केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। रविवार को नगर में पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बताया कि किसानों की मांग उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने इस विषय में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से वार्ता की है और नवीन गल्ला मंडी में शीघ्र मूंग की सरकारी खरीद शुरू कराने का अनुरोध किया है। कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खरीद केंद्र शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के आश्वासन के बाद किसानों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही नवीन गल्ला मंडी में मूंग की सरकारी खरीद शुरू होगी और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।