जालौन क्षेत्र में किसानों ने लगाया चकरोड तोड़कर खेतों में मिलाने का आरोप, डीएम से की शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में चकरोड को जबरन तोड़कर खेतों में मिला लेने की शिकायत पीड़ित किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है। किसानों ने डीएम से चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी किसान मूलचरन साहू, भोपत, बृजमोहन, शिवमोहन, महेंद्र, मनोज कुंमार, राघवेंद्र सिंह आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके खेत मौजा लौना में स्थित है। उनके खेतों तक पहुंचने के लिए चकरोड संख्या 561 है। लेकिन इस चकरोड पर आसपास के किसानों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और चकरोड को तोड़कर अपने खेतों में मिला लिया है। जिन किसानों के आगे खेत हैं, वह उन्हें निकलने भी नहीं दे रहे हैं। निकलने पर लड़ाई, झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। किसान अपने खेतों में कृषि उपकरण भी नहीं ले जा पा रहे हैं। चकरोड को खाली करने की बात कहने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने डीएम से चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।