रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियर के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान रामनरेश याज्ञिक, भगवानदास, रामराजा पटेल, शाहरूख, संतोष पटेल, लक्ष्मीनारायण, विनोद निरंजन आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अन्ना जानवरों को गोशाला में संरक्षित किया जाए। गल्ला मंडी में स्थित पीसीएफ की खाद की दुकान को बंद कर दिया गया है, जिससे किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। पीसीएफ की इस दुकान को चालू कराया जाए। मृतक किसान के आश्रित के नाम पर खतौनी न होने के चलते उन्हें खाद नहीं मिल पाती है, इस समस्या का कोई उचित समाधान निकाला जाए। भदवां, वीरपुरा, व जीपुरा माइनर की टेल तक खुदाई न होने से किसान परेशान होते हैं। इन माइनरों की टेल तक खुदाई कराई जाए। साथ ही नगर में मौजा मनकापुर जालौन अंदर हद का नाला कुछ मीटर पक्का बना है, उसे पूरा पक्का बनाया जाए। उन्होंने किसानों के हित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।




