(ब्यूरो रिपोर्ट)

कदौरा (जालौन)। विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़ागांव में अन्ना मवेशियों की धमाचैकड़ी और फसल बर्बाद करने से परेशान आधा सैकड़ा किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय जाकर डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव की खाली पड़ी गौशाला को संचालित करने की मांग की। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सोमवार को क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम पंचायत के महेश सिंह,रामआसरे, साविर, रामलाल, जगदीश, शिव प्रसाद, कमल सिंह सहित आधा सैकड़ा किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व शासन के निर्देश पर गांव में 20 से 25 लाख रूपये खर्च कर गोशाला का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि बीडीओ, सचिव और ग्राम प्रधान ने गोशाला का संचालन बंद कर दिया है। जिस कारण छुट्टा मवेशी आए दिन किसानों की फसलें नष्ट कर रहे है। कई बार शिकायत भी कि लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों ने गांव में गोशाला संचालन कराने की मांग की। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने किसानों को आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा।






