जालौन क्षेत्र में आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने लगाई एसडीएम से समाधान की गुहार,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पशु पालक दूध निकालने के बाद पशुओं को छोड़ देते हैं। पशु पालकों द्वारा जानवरों को छोड़ देने के कारण पशु खेतों में घुसकर किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। किसानों ने पशुपालकों को अपने पशु घरों में ही रखे जाने के निर्देश दिए जाने की मांग एसडीएम से की है।
विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे, पहाड़पुरा के किसान पशु पालकों से परेशान हैं। किसान जितेंद्र सिंह, भगवती शरण शर्मा, रामकुमार बाथम, मैथली शरण, रामकिशोर आदि ने बताया कि गांव के कुछ लोग अपने दूध देने वाले जानवरों का दूध निकालने के बाद सुबह व शाम पशुओं को अन्ना छोड़ देते हैं। पशु पालकों द्वारा छोड़े गए जानवर खेतों में पहुंच जाते हैं और खेत में नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों का आरोप है जब भी पशु पालकों से शिकायत करो तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि ग्राम अकोढ़ी दुबे और पहाड़पुरा में पूर्व में गोशाला संचालित होती थी। 2024 में अकोढ़ी दुबे की गोशाला बंद कर गोवंशों को पहाड़पुरा में भिजवा दिया था। अब पहाड़पुरा की भी गोशाल बंद कर दी गई है, जिससे दोनों गांवों के गोवंश खुले घूम रहे हैं तथा खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने गांवों में गोशाला खुलवाने और पशुपालकों को उनके पशु अन्ना न छोड़ने के निर्देश दिए जाने की मांग की है।