पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम औरेखी में संपन्न हुई। जिसमें गुरूवार को सुबह 11 बजे मंडी परिसर में धरना और दोपहर में एसडीएम को ज्ञापन देने की रूपरेखा बनाई गई।
भारतीय किसान संघ कानपुर प्रांत की एक बैठक ग्राम औरेखी में बलॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सक्सेना ने बताया कि मंडी में धान की बिकी के भुगतान पर दो फीसदी की कटौती व्यापारियों द्वारा की जा रही है। इसके अलावा तौल भी अधिक ली जा रही है। किसानों को खाद और सिंचाई की समस्या हो रही है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए गुरूवार को सुबह 11 बजे से मंडी परिसर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, अरूण कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।






