रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नगर में स्थित तेल मिलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही तेल मिलों से तेल की नमूने भी एकत्रित किए गए।
एसडीएम राकेश कुमार सोनी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अभिनव कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय की टीम के साथ सुनील कुमार व कन्हैयालाल यादव ने नगर में स्थित तेल मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर में स्थित तीन तेल मिलों से सरसों के तेल के नमूने लिए। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





