हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान का स्थापना दिवस,,

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Lucknow news today। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब, लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 1 अप्रैल, को संस्थान के महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, संस्थान के अपर निदेशक बी डी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्थापना दिवस समारोह संस्थान के बुद्धा सभागार में समस्त अधिकारियों/संकाय सदस्यों,कार्मिकों की उपस्थिति में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी प्रमुख अधिकारियों के द्वारा विशेष रूप से आपने शासकीय सेवा काल के अनुभव और संस्थान की उत्कृष्ट उपलब्धियों परिलब्धियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। स्थापना दिवस समारोह का मंच संचालन संस्थान के सहायक निदेशक डॉ एस के सिंह द्वारा किया गया।


प्रशिक्षण वर्ग के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने द्वारा संचालित कार्यक्रमों व प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन एवं प्रबंधन के दृष्टिगत संस्थान के अन्य समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की भावना हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


प्रादेशिक विकास सेवा के अधिकारी जो संस्थान में उप-निदेशक पद के समकक्षीय पटलों पर कार्यरत हैं, उन्होंने सामूहिक रूप से संस्थान की शासकीय कार्यों के निष्पादनार्थ संस्कृति और आपसी सहयोग और समन्वय की अद्वितीयता पर उल्लेखनीय सार्थक विचार प्रकट किए।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के अन्तर्गत अपर निदेशक बी डी चौधरी द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए विगत दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 -24 में संस्थान व इसके अधीनस्थ प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय जिला ग्राम्य विकास संस्थानों द्वारा कुल 7091 आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सापेक्ष कुल २,१०,५६३ प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। विगत वर्ष२०२४-२५ में ७,६१८ प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सापेक्ष कुल २,५६,९९८ प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्थान में २०० बेड के नवीन छात्रावास के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष २०२४-२५ में धनराशि रू० ९५० लाख का आबंटन हो चुका है। उक्त छात्रावास का निर्माण कार्य अन्तिम चरणों में है।

संस्थान परिसर में हीं १०० के वी ए के सोलर की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से की जा चुकी है। प्रदेश के जिन जनपदों में प्रशिक्षण संस्थान नहीं है, उन जनपदों में क्रमशः जिला ग्राम्य विकास संस्थानों के निर्माण कार्यों की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इस प्रकार हमारा संस्थान प्रदेश सरकार के सहयोग व महानिदेशक संस्थान एल० वेंकटेश्वर लू के संरक्षण में उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर उन्मुख है।
अपर निदेशक बी डी चौधरी द्वारा विगत वर्ष में उत्कृष्ट कार्यों के निष्पादनार्थ सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment