गुरू जी बने हैवान छात्र की पिटाई कर पूरे शरीर को किया लाल,,, बीएसए ने कहा जांच के बाद होगी कार्यवाही

मामले के तूल पकड़ते ही शिक्षक ने मौन धारण किया

उरई (जालौन)। शिक्षा के मंदिर में बच्चों को शिक्षित कर उन्हें देश के भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। लेकिन अब कुछ शिक्षा के मंदिरों में अध्यापक नहीं बल्कि जल्लादी मानसिकता के लोग पढ़ाने लगे हैं। जिसके कारण उन्हें गुरु और शिष्य की परंपरा का बोध ही नहीं है। विद्यार्थी के स्कूल आने पर प्रधानाचार्य ने 4 में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस तालिबानी सजा के कारण बच्चे का पूरा शरीर लाल हो गया।
यहां का है पूरा मामला

हमारे स्थानीय प्रतिनिधि के अनुसार यह मामला जालौन जनपद के रामपुरा क्षेत्र के मकटौरा गांव के आरएमडी पब्लिक स्कूल का है
यहाँ मकटौरा गांव में संचालित आरएमडी पब्लिक स्कूल का हैं,जहां कक्षा 4 में ऊमरी निवासी जितेंद्र भदौरिया उर्फ बंटू का पुत्र रानू भदौरिया पढ़ता है। आरोप है कि छात्र ने स्कूल जाने में शनिवार को जन्म दिन होने के कारण मना कर दिया था। और वह सोमवार को जब विद्यालय पहुंचा तो उसे प्रिंसिपल अवधेश मिश्रा ने सोमवार को संवेदनाओं को ताक पर रख क्रूरता से भरी सजा दी डाली। परिजनों का कहना है कि छात्र के पूरे शरीर पर लाल निशान पड़ गए हैं।

B S A ने दिए जाँच के आदेश

बीएसए घटना की गंभीरता को देखते हुए, बीएसए सचिन कुमार, बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी व पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच की ,वहीं उन्होंने कहा कि जांच के बाद कायर्वाही की आवश्यकता होगी तो स्कूल पर दोषी के विरुद्ध की जाएगी। वहीं प्रिंसिपल ने कई बार फोन लगाने के बाद मामले पर टालमटोल करते हुए कुछ भी नहीं बताया, एक स्टाफ ने फोन पर बताया कि परिजनों ने ही पिटाई की है, थोड़ी सी स्कूल में हुई।

Leave a Comment