रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के आसरा कॉलोनी में आएसएस की विवेकानंद सेवा बस्ती शाखा के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
आसरा कॉलोनी में आयोजित शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. मनोज राजपूत, डॉ. विजय राव, डॉ. बीएस पटेल, प्रीति सिंह, सुनील कुमार, फार्मासिस्ट अंकित एवं जोया खान द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें परामर्श देकर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में कुल 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इसलिए धूप में निकलने से बचें। समय समय पर पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। घर पर ओआरएस का घोल रखें। इसको भी समय समय पर पीते रहें। रात में अधिक खाना न खाकर न सोएं कुछ देर टहलकर बिस्तर पर आराम करें। बताया कि थोडी से सावधानी आपको स्वस्थ रख सकती है। इस मौके पर झांसी विभाग के सेवा प्रमुख पूरन लाल, सह जिला संघचालक शिवराम, सह नगर कार्यवाह सुशील तिवारी, नगर सेवा प्रमुख सीताराम हूंका, जिला सेवा भारती सदस्य महेंद्र कौशल, कपिल, नीरज, विनय निगम, मनीष, रमाकांत, रामकृपाल, हरिश्चंद्र, अभिषेक, अनूप कुशवाहा, आशीष द्विवेदी, अनूप दीक्षित आदि रहे।






