रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने से कई छात्रों की मौत की दुखद घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदय विदारक हादसे से आहत नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में निशा माहेश्वरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं केवल परिवारों को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचाती हैं। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दुख की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन पूरा समाज इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत छात्रों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कहा कि शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभा के दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर आशा प्रजापति, सत्यम याज्ञिक, स्वयं गोस्वामी, अनूप दीक्षित, शिशुपाल कुशवाहा, रूपेश साहू, हिमांशु राजावत, सोनम सोनी, यश पटेल, ललित वर्मा, उपमा प्रजापति, ललित मेम्बर, शशिकांत वर्मा, हेमबाला, हिमांशु दिवौलिया, रोली, अनीता द्विवेदी, नीलम गुप्ता, महादेवी कुशवाहा, प्रेमलता उपाध्याय, दीपू निरंजन आदि रहे।
जालौन के इस गांव में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग को लेकर ग्रामीणों में रोष,रुकवाया काम यह आरोप
जालौन। विकास खंड जालौन के ग्राम सारंगपुर में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग को लेकर ग्रामीणों में रोष है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया।
ग्राम पंचायत सारंगपुर में दलित बस्ती में अन्नू शर्मा के बाड़ा शशिकुमार पहारिया के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण रामदास पहारिया, उपेंद्र पहारिया, दिलजीत, अनुरोध परिहार, अनु परिहार, पिंटू पहारिया, रवि दोहरे, आकाश चौधरी, रंजीत चौधरी का आरोप है कि डाली जा रही इंटरलॉकिंग में स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप बेस नहीं डाला जा रहा है। इसके अलावा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे बरसात के दिनों में सड़क के जल्द खराब होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक की गई। लेकिन अब तक कोई जांच नहीं कराई गई। जिससे नाराज ग्रामीण बुधवार को मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य को रूकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और मानकों के अनुसार काम शुरू नहीं कराया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसकी जानकारी जब भाजपा नेता अन्नू शर्मा को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण में अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।







