हेमंत पटेल बने एसडीएम जालौन,, पदभार किया ग्रहण,,यह होंगी प्राथमिकता,, मीडिया से की बात

Jalaun news today । सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हो हटाया जाएगा। राजस्व व चकरोड के मामलों को शीघ्रता से निपटाया जाएगा। यह बात नवागंतुक एसडीएम ने तहसील स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
नवागंतुक एसडीएम हेमंत पटेल ने तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि फरियादी को समय से न्याय मिल सके और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो सके। 2021 बैच के अधिकारी हेमंत पटेल ने बताया कि उनकी पहली ज्वाइनिंग इसी जनपद में हुई है। वह कालपी और उरई में एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। यदि कोई सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए है तो वह अपने कब्जे हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चकरोड के विवाद और राजस्व संबंधी विवाद भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा अथवा दुर्घटना सहायता योजना के लिए पीड़ित को तत्काल आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी को कोई परेशानी अथवा शिकायत होती है तो वह सीधा उनके कार्यालय आकर संपर्क कर सकता है। उनकी शिकायत का उचित निस्तारण कराया जाएगा।

Leave a Comment