रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किशोरी को घर बुलाकर आरोपी ने उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। भाई के देख लेने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए वह काम पर जाती है। घर पर 14 वर्षीय बेटी व उसका छोटा भाई अकेला रहता है। आरोप लगाया कि बीती 23 जून को वह घर से बाहर काम पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही अमित ने बेटी को अपने घर बुला लिया। जहां उसने बेटी कें कपड़े उतार दिए और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब बेटी 10-15 मिनट तक घर नहीं लौटी तो घर पर मौजूद छोटे बेटे ने उसे खोजना शुरू किया। जब वह अमित के घर पहुंचा तो अमित उसे देखकर मौके से भाग निकला। जब वह शाम को घर लौटी तो बेटी और बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। बताया कि घटना के बाद से बेटी डरी सहमी हुई है। जिसके बाद उसने कोतवाली आकर तहरीर दी है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।







