जालौन में नगर पालिका अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने गौसेवा समेत अन्य कार्य कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कान्हा गोशाला में गायों को गुड़-चना खिलाकर उनका पूजन किया गया और मुरलीमनोहर तालाब परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कान्हा गोशाला में हुई, जहां नगर पालिका चेयरपर्सन चेयर नेहा पुनीत मित्तल, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पुनीत मित्तल आदि ने गोवंश को गुड़ और चना खिलाया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव गौ संरक्षण और सेवा को बढ़ावा देते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर गोसेवा का कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला है।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के अधिकारी मुरलीमनोहर तालाब पहुंचे, जहां पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सतत प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार, ललित शुक्ला, मलखान दोहरे, कमलेश त्रिपाठी, प्रवीण कुमार आदि रहे।