जालौन में चोरों ने घर की ताला समेत तोड़ दी कुंडी,,चोरी किया कीमती सामान,,

In Jalaun, thieves broke the lock and latch of the house and stole valuables.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में सुनसान मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। कमरे की ताला समेत कुंडी तोड़कर में रखा घर में रखा टीवी व इंवर्टर समेत घर गृहस्थी का सामान चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया।
सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सोमवार की रात नया भवानीराम निवासी संजय कुमार पटैरिया पुत्र बल्देव प्रसाद का मकान खाली पड़ा था। मुख्य द्वार पर ताला लगा था। परिवार के सब लोग चुर्खीबाल स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे।

रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी ताला समेत तोड़ दी और चोर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे टीवी, इंवर्टर, इंवर्टर की बैट्री, म्यूजिक सिस्टम के साथ घर गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर की कुंडी टूटे होने की सूचना दी तब वह घर पर पहुंचे और अंदर जाने पर चोरी का पता चला। गृहस्वामी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पूछताछ की।

Leave a Comment