जालौन क्षेत्र की इस गौशाला में दो दिन से मृत पड़ा गौवंश,, ग्रामीणों में रोष,,की यह मांग

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मांडरी स्थित गोशाला में दो दिन से  गोवंश मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। बारिश के मौसम में मृत गोवंश से दुर्गंध आने लगी है। मृत गोवंश का अंतिम संस्कार न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मृत गोवंश को सम्मान के साथ दफन कराने की मांग बीडीओ से की है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मांडरी में गोशाला दुर्दशा का शिकार है। गोशाला में दो दिनों से एक मृत गाय पड़ी हुई है। दो दिन गाय मृत होने के बाद भी न तो प्रधान ने और न ही सचिव ने कोई सुध ली है। दो दिन से गोशाला के अंदर गाय मृत पडी होने से गाय से दुर्गंध आने लगी है। बारिश के मौसम में गोशाला के अंदर कीचड़ पसरा होने और गायों की कोई सुध न लिए जाने से ग्रामीण भी परेशान हैं। गांव के रामऔतार, दीन दयाल, राम किशन, प्रेम कुमार, सतीश चंद्र, हरिनारायण, ओम प्रकाश आदि ने बताया कि गाय को मृत हुए दो दिन हो चुके हैं। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को भी दी गई है। लेकिन अब तक गाय को गोशाला से हटाकर उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। गोशाला में कीचड़ पसरा पड़ा है जिससे गोशाला मंे गोवंश की दुर्दशा हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार गोशाला में व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मृत गोवंश से दुर्गंध भी आने लगी है ऐसे में रोग फैलने का भी डर है। मृत गाय को देखकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग करते हुए कहा कि गोशाला में मृत पड़े गोवंश को हटाया जाए और उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाए।

BDO ने कही यह बात

इसको लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह पता कर रहे हैं यदि मृत गोवंश को नहीं हटाया गया है तो उसे तत्काल हटवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। साथ ही प्रधान व सचिव को भी हिदायत दी जाएगी।

Leave a Comment