रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के इस मोहल्ले में बांस बल्लियों के सहारे तार लटक रहे हैं। जिससे खतरा बना रहता है। मोहल्ले में दो पोल की आवश्यकता है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों ने मोहल्ले में दो पोल लगवाने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी क्रांति देवी, कैलाश नारायण, रेखा देवी, बदरूद्दीन, रजा, विनीता, रामप्रकाश, मनोज, भागीरथ, बलवान आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली के दो खंभों की आवश्यकता है। खंभे न होने की वजह से काफी दूर से बिजली की केबिल को लाना पड़ रहा है। जिसमें केबिलों को बांस बल्लियों पर लटकाया गया है। दूरी अधिक होने की वजह से इन केबिल अक्सर फाल्ट होते रहते हैं और चिंगारी निकलती है। राजू राठौर के घर के पास लगभग एक दर्जन केबिल निकली हैं। केबिलों के जाल और बांस बल्लियों पर लटके होने की वजह से लगातार खतरा बना रहता है। अब बारिश का मौसम आने वाला है ऐसे में करंट का भी डर बना रहता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मोहल्ले में दो खंभों को लगवाया जाए ताकि केबिलों का जाल हट सके और बांस बल्लियों में करंट आने का डर भी खत्म हो सके।







